भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक भूमिका का प्रशिक्षण

Updated at : 16 Mar 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक भूमिका का प्रशिक्षण

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जमुई जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सिकंदरा मंडल से की गयी.

विज्ञापन

सिकंदरा. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जमुई जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सिकंदरा मंडल से की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष प्रो. दुर्गा प्रसाद केसरी, जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा संयोजक अनिल कुमार दीक्षित तथा आईटी एवं मीडिया सेल संयोजक राजीव अंबष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश पांडेय ने की. प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने निर्धारित सात विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के गुर बताये. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किसी भी संगठन की मजबूती का आधार होता है. प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक कार्यों के प्रति जागरूक किया जाता है, जिससे वे समाज के बीच बेहतर ढंग से कार्य कर सकें. प्रशिक्षण शिविर में राजीव अंबष्ट, जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक कुमार, कृष्णा चंद्रवंशी, मनोज कुमार, सुरेंद्र पंडित, मंडल महामंत्री विकास कुमार गुप्ता एवं अरुण सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप महतो, मिथिलेश कुमार सिंह, रुद्र देव सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष गुंजेश सिंह, तरुण शाह, सत्यनारायण पासवान, भोला सिंह, कौशल नायक, वाल्मीकि सिंह तथा दिलीप नारायण पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के हर वर्ग के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन