दिल्ली में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

यक्षराज स्थान वनक्षेत्र परिसर में रविवार को विधानसभा स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता की एक बैठक भाजपा नेता सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई.
झाझा. यक्षराज स्थान वनक्षेत्र परिसर में रविवार को विधानसभा स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता की एक बैठक भाजपा नेता सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के नगर व पंचायत, बूथ स्तर पर नियुक्त किये गये पार्टी के पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए. दिल्ली में हुए विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम के नारे लगाये. भाजपा नेता सुरेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की बड़ी जीत पूरे देश को यह बता दिया कि अब देशवासी किसी अन्य दूसरे पार्टी के बहकावे में नहीं आ रहे हैं. बैठक में भैयालाल माथुरी, सत्यनारायण तुरी, नरेश यादव, विजय अग्रहरी, राजेश कुमार, पुतुल देवी, रंजीता केशरी, रानी केसरी समेत बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










