आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा भाजपा जिला कार्यालय: पूर्व मंत्री

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :30 Apr 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा भाजपा जिला कार्यालय: पूर्व मंत्री

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा भाजपा जिला कार्यालय: पूर्व मंत्री

विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय भवन निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन जमुई. जिला स्थित कटौना बाईपास मार्ग के समीप गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम किया गया. प्रदेश की पूर्व मंत्री सह विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बनने वाला जिला कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा. यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि पार्टी के सेवा ही संगठन के मूल भाव को सशक्त करने वाला केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए दिशा, संवाद और कार्य पद्धति का केंद्र बनकर नई ऊर्जा का संचार करेगा. वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया. भूमि पूजन के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, कन्हैया प्रसाद सिंह, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय पांडेय, गोपाल कृष्ण, अनिल दीक्षित, बृजेश सिंह राजपूत, शंभू पांडेय, टुन सिंह, ताहिर अंसारी, अजय पासवान, विवेक सिंह, संतोष सिंह, सुबोध सिंह, अभिषेक राज, राहुल सिंह राठौड़, अंकित केसरी, हिमांशु सिंह, शंभू सिंह, जयंत चौधरी, मनोज सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. भूमि पूजन का अनुष्ठान विद्वान पंडित भास्कर पांडेय के नेतृत्व में संपन्न कराया गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन