बिजली पोल से टकरायी बाइक, युवक की मौत, एक घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 20 Mar 2026 9:31 PM
बिहार-झारखंड सीमा पर किसगो-खटौरी मुख्य मार्ग में गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
चकाई. बिहार-झारखंड सीमा पर किसगो-खटौरी मुख्य मार्ग में गुरुवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के खटौरी (कानिकेंद) गांव के पास हुई. मृतक की पहचान चकाई प्रखंड अंतर्गत चिहरा थाना क्षेत्र के पोझा पंचायत स्थित पचकठीया गांव निवासी रामलाल टुडु का 32 वर्षीय पुत्र प्रेम टुडु के रूप में हुई है. वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक परसा गांव निवासी 22 वर्षीय हीरालाल हांसदा घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लुकईया गांव से वापस परसा लौट रहे थे. इसी दौरान खटौरी गांव के समीप उनकी स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










