Bihar: हत्या कर सिर ले गए हत्यारे, जमुई में पुल के नीचे मिले शव की कपड़े से नहीं हो सकी पहचान

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bihar: बिहार के जमुई जिले में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है. महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकती है. महिला का शव एक पुल के नीचे साड़ी से ढका हुआ बरामद हुआ है. पुलिस मामाले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar: जमुई. शहर के टाउन थाना क्षेत्र में एक महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ है. अंबा और सिमरिया गांव के बीच 28 नंबर पुलिया के नीचे शव एक साड़ी से ढंका हुआ मिला है. शव बरामद होने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. सिर नहीं होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई. पुलिस महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है.

नहीं हुई लाश की पहचान

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वो लोग शौच के लिए अंबा और सिमरिया गांव के बीच स्थित 28 नंबर पुलिया के पास गये थे, तभी उनकी नजर पुलिया के नीचे एक पीले कलर की साड़ी से एक महिला की ढकी हुई लाश पर पड़ी. घटना की जानकारी उनलोगों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर मौजूद टाउन थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला का पहचान नहीं हो सकी है. महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है. महिला पीले रंग का लेगिंग्स पहनी हुई है. शव के बायें पैर में एक बिछिया है.

Also Read: Bihar: राबड़ी देवी ने बहू राजश्री को सिखाया चक्की चलाना, तेजस्वी की पत्नी ने इंस्टा पर शेयर की फीलिंग

जांच में जुटी पुलिस

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर अंबा सिमरिया गांव स्थित 28 नंबर पुलिया के नीचे से सिर कटी एक अज्ञात महिला की शव बरामद की गई है. उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में मृत महिला के फोटो को भेजा है. इसके साथ ही जमुई पुलिस द्वारा मृत महिला की पहचान सुनिश्चित कराने हेतु सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित की जा रही है. पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन