ePaper

नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना गौरव का क्षण

Updated at : 16 Dec 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
नितिन नवीन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना गौरव का क्षण

बिहार की धरती के युवा सपूत नितिन नवीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता नीरज साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संपूर्ण बिहार और देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है.

विज्ञापन

जमुई. भाजपा के लिए यह दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है. बिहार की धरती के युवा सपूत नितिन नवीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता नीरज साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संपूर्ण बिहार और देशवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में लिया गया यह निर्णय भाजपा के सशक्त संगठनात्मक लोकतंत्र का जीवंत उदाहरण है. भाजपा वह पार्टी है, जहां कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक योग्यता, परिश्रम और समर्पण के आधार पर दायित्व तय होते हैं, और यही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा युवा मोर्चा में कार्य के दौरान नितिन नवीन के साथ काम करने का अवसर मुझे भी अवसर मिला. पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की विचारधारा जन-जन तक और मजबूती से पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन