दुकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, पिता-पुत्र व पत्नी घायल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 22 May 2026 5:52 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कुलदीप प्रसाद वर्मा ने बेटे की दुकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट व दुकान में ताला लगाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है

विज्ञापन

चकाई. थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी कुलदीप प्रसाद वर्मा ने बेटे की दुकान पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट व दुकान में ताला लगाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. घटना शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे की बताई गई है। मारपीट में कुलदीप वर्मा, उनका पुत्र चंदन कुमार वर्मा व पत्नी उषा देवी घायल हो गए हैं. थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में कुलदीप प्रसाद वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को वे पुत्र चंदन वर्मा की दुकान पर थे. इसी दौरान तीन लोग एकजुट होकर लाठी-डंडा व धारदार हथियार लेकर दुकान पर पहुंचे. आरोपियों की पहचान ठाकुर महतो, नितीश कुमार वर्मा, सिंटू वर्मा ग्राम नगरी, थाना चकाई के रूप में हुई है. आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. ठाकुर महतो ने लाठी से कुलदीप वर्मा के सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया. नितीश कुमार वर्मा ने मुकेश कुमार वर्मा को चाकू से पीठ पर मारा. पत्नी अस्टमा देवी को बाल पकड़कर पीटा गया, जिससे वे बेहोश हो गईं. घटना के बाद सभी घायलों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हमलावरों ने दुकान से खींचकर बाहर निकाला और दुकान में ताला लगा दिया. पीड़ित ने आवेदन में उचित कानूनी कार्रवाई करने व न्याय दिलाने के साथ दुकान का ताला खुलवाने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.जमीन-जायदाद व दुकान कब्जे को लेकर पहले से विवाद की बात सामने आ रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन