ePaper

एनक्यूएएस के प्रमाणीकरण के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र बसबुट्टी का किया गया निरीक्षण

Updated at : 26 Apr 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
एनक्यूएएस के प्रमाणीकरण के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र बसबुट्टी का किया गया निरीक्षण

प्रमाणीकरण के लिए जमुई के चकाई प्रखंड पड़ने वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र बासबुट्टी का एनक्यूएएस के राज्य स्तरीय ने निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जमुई. राज्य सरकार के निदेशानुसार बिहार के प्रत्येक प्रखंड से एक स्वास्थ्य उपकेंद्र /हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को नेशनल क्वालिटी एकयोरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) प्रमाणीकरण के लिए जमुई के चकाई प्रखंड पड़ने वाले स्वास्थ्य उपकेन्द्र बासबुट्टी का एनक्यूएएस के राज्य स्तरीय ने निरीक्षण किया. राज्य स्तरीय सदस्य में सदर अस्पताल शेखपुरा के अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार, रेफर अस्पताल बरबीघा के अस्पताल प्रबंधक त्रिलोकी नाथ पांडे के द्वारा बताया गया कि एनक्यूएएस मानक के अनुरूप स्वास्थ्य उपकेन्द्र बसबुट्टी पर जन-मानस को उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही सभी सेवा का स्वास्थ्य उपकेंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य सचिव मो शारिफ खान के नेतृत्व में मूल्यांकन सह निरीक्षण किया गया. मौके पर जिला मुख्यालय जिला स्वास्थ्य समिति से जिला योजना समन्वयक रश्मि भारती, जिला सलाहकर गुणवत्ता यकीन डॉ ताबिश हेयात, रेफरल अस्पताल चकाई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर दास, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महेंद्र प्रसाद, प्रखंड कार्यालय लेखापाल अवधेश कुमार, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक अमित कुमार एवं सहयोगी संस्था पीरामल स्वास्थ्य से रौशन कुमार, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन