ePaper

बाबूलाल मरांडी ने एनडीए प्रत्याशी के लिए जनता से मांगा समर्थन

Updated at : 16 Apr 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
बाबूलाल मरांडी ने एनडीए प्रत्याशी के लिए जनता से मांगा समर्थन

झारखंड से सड़क मार्ग से प्रखंड के सरौन पहुंचे बाबूलाल मरांडी

विज्ञापन

चकाई. भाजपा नेता सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को चकाई विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर जमुई लोक सभा से चुनाव में भाग्य आजमा रहे लोजपा (आर) प्रत्याशी अरुण भारती के लिए समर्थन मांगा. झारखंड से सड़क मार्ग से प्रखंड के सरौन पहुंचे बाबूलाल मरांडी का स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इसके उपरांत बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय एनडीए नेताओं के साथ चिहरा, बेहरा, ताराखार, बामदह, चरघरा, बासुकी तांड, कियाजोरी, दुर्गा तरी, बीचकोडवा, गजही हित दर्जनो आदिवासी बहुल गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों से लोजपा (आर) प्रत्याशी को समर्थन देने का आग्रह किया. वहीं इस दौरान मोदी सरकार के उपलब्धियों को भी बताया. इसके उपरांत चकाई बाजार होते हुए चकाई मोड़ स्थित एनडीए कार्यालय जाकर स्थानीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया. वहीं कार्यालय में एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया. मौके पर उन्होंने कोई नहीं है टक्कर में. अबकी बार चार सौ पार की बात कही. वहीं मौके पर पीएम मोदी व बाबूलाल मरांडी के सम्मान में जोरदार नारे लगाये गये. मौके पर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, भूनेश्वर पासवान, राजीव पासवान, शालिग्राम पांडेय, अमित दुबे, मनोरंजन पांडेय, अंगराज राय, संतु यादव, आदि दर्जनों एनडीए नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन