नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 23 Mar 2026 6:46 PM
जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के गरही थाना क्षेत्र से एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट के मामले में एसपी विश्वजीत दयाल से न्याय की गुहार लगायी है.
जमुई. जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के गरही थाना क्षेत्र से एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास और विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट के मामले में एसपी विश्वजीत दयाल से न्याय की गुहार लगायी है. सोमवार को आयोजित जनता दरबार में पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर बताया कि बीते 18 फरवरी की शाम करीब 5 बजे उसकी 10 वर्षीय पुत्री अपनी दादी के साथ घास काटने गयी थी. इसी दौरान पानी लाने गयी बच्ची को गांव के एक व्यक्ति ने झोपड़ी में ले जाकर गलत नीयत से जबरदस्ती करने का प्रयास किया. बच्ची के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपित ने बच्ची को चुप रहने के लिए पैसे देने की कोशिश की, जिसे उसने ठुकरा दिया. वहीं, परिजनों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गयी. महिला के अनुसार, इस मामले में महिला थाना में कांड संख्या 07/2026 दर्ज है, इसमें भारतीय न्याय संहिता विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बावजूद इसके अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने और लगातार धमकी दिये जाने की बात कही गयी है. महिला ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










