ePaper

रुपयों के लेन-देन में फेरी वाले पर हमला, घायल

Updated at : 02 Sep 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
रुपयों के लेन-देन में फेरी वाले पर हमला, घायल

थाना क्षेत्र के बाबुबांक में बीते सोमवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर एक अस्थायी कपड़ा दुकानदार पर हमला कर दिया गया.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के बाबुबांक में बीते सोमवार को रुपयों के लेन-देन को लेकर एक अस्थायी कपड़ा दुकानदार पर हमला कर दिया गया. पीड़ित अजित कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने कपड़ा लाने के लिए बिक्की केशरी को 70 हजार रुपये दिये थे. कपड़ा नहीं लाने पर जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो बिक्की ने उसे फोन कर शिवबाजार बुलाया. वहां पैसे की मांग करने पर बिक्की अपने तीन भाइयों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन