ePaper

डीएम ने 56 अनुकंपा आश्रितों को दिया नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों में खुशी

Updated at : 02 Sep 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने 56 अनुकंपा आश्रितों को दिया नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों में खुशी

समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम ने 56 अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर बहाली के उपरांत नियुक्ति पत्र दिया.

विज्ञापन

जमुई . समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में डीएम ने 56 अभ्यर्थियों को अनुकंपा के आधार पर बहाली के उपरांत नियुक्ति पत्र दिया. बिहार सरकार के दिवंगत शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मियों के आश्रितों को नौकरी देने की पहल के तहत नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी श्रीनवीन की अध्यक्षता में किया गया. बताते चलें कि माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लिपिक एवं परिचारी के पदों पर इन अभ्यर्थियों की बहाली की गयी है. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे चमक उठे. मौके पर जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि हर पद का अपना महत्व है. कर्मियों की पहचान उनके व्यवहार और कार्य से होती है. सभी नव नियुक्त कर्मचारी विधि-सम्मत कार्य करते हुए एक सकारात्मक पहचान बनाएं. डीएम ने अनुकंपा आश्रितों को लोक सेवक के लिए तय कर्तव्य पथ पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि सरकार की दूरदर्शी सोच को साकार करना आप सबों की जिम्मेवारी है. समय पर कार्यालय पहुंचना, निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वाह करना, लोक सेवक के नियम और शर्तों का अनुपालन तथा जनता के साथ मृदु व्यवहार सरकारी सेवकों का आदर्श है. उन्होंने अभ्यर्थियों के चयन में शिक्षा विभाग की तत्परता की तारीफ करते हुए कहा कि निर्धारित समय के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण कर लेना कार्य दक्षता का द्योतक है. डीएम ने नव नियुक्त लिपिकों और परिचारियों को अशेष शुभकामना दी. मौके पर डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा, डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार, डीपीओ नीतीश कुमार, सोनी कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी व अभ्यर्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन