पिकअप चालक से 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग, नहीं देने पर दी धमकी

थाना क्षेत्र के रजला गांव में पिकअप वाहन चालक से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के रजला गांव में पिकअप वाहन चालक से 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में शेखपुरा जिले के अरवरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी नौशाद कुरैशी ने झाझा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बताया गया कि बीते 2 सितंबर की रात लगभग 1 बजे वह अपने बेटे और चालक के साथ चावल लदा पिकअप वैन लेकर देवघर जा रहा था. रजला चौक के समीप रंजीत यादव और पंकज यादव समेत 7-8 लोगों ने उसकी गाड़ी रोक ली और मारपीट की. इस दौरान 32 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल भी छीन लिये. आरोपितों ने धमकी दी कि इस रास्ते से गुजरना है तो हर महीने 20 हजार रुपये रंगदारी देनी होगी, अन्यथा गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा. इसे लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




