ePaper

मारपीट को लेकर थाने में दिया आवेदन

Updated at : 03 Sep 2025 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
मारपीट को लेकर थाने में दिया आवेदन

थानाक्षेत्र के एकडारा गांव की एक महिला ने मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी मिथिलेश मंडल की पत्नी पिंकी देवी है.

विज्ञापन

झाझा. थानाक्षेत्र के एकडारा गांव की एक महिला ने मारपीट को लेकर थाना में आवेदन दिया है. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी मिथिलेश मंडल की पत्नी पिंकी देवी है. महिला ने बताया कि मैं बीती रात्रि में अपने घर से शौच करने के लिए बाहर निकली. तभी घर के समीप पहले से मौजूद रूपा देवी, प्रमोद मंडल, संमर मंडल, फेंकनी देवी, प्रवीण कुमार लोहे के रॉड, लाठी डंडे से लैस होकर मेरे साथ मारपीट कर मुझे घायल कर दिया. बचाने पति आये तो उनलोगों ने उन्हें भी मारपीट करते हुए घायल कर दिया. उक्त लोगों ने मेरे गले से साठ हजार रुपये मुल्य का सोने का चैन भी छीन लिया. उक्त लोग घर छोड़कर भाग जाने की धमकी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया तो जान मार देंगे. इसे लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन