ePaper

निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

Updated at : 25 Oct 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भीक होकर मतदान करने की अपील

लोगों के बीच चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

विज्ञापन

जमुई. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता की मुहिम लगातार तेज हो गयी है. शनिवार को स्वीप कोषांग जमुई के तहत बुनियाद केंद्र, खैरा के सहयोग से जमुई प्रखंड के सिंगारपुर, नीमा बाजार, खैरा मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से माइकिंग की गयी, जिसमें मतदाताओं विशेषकर वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं से 11 नवंबर को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गयी. कार्यक्रम के दौरान लोगों को मतदान के महत्व की जानकारी दी गयी और उन्हें शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी गयी. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं. इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र खैरा के कर्मियों का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन