खुरंडा पंचायत में निर्धारित तिथि से पहले सर्वे कैंप लगाने से ग्रामीण नाराज

पंचायत भवन में बुधवार को अचानक जमीन सर्वे कैंप लगाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली.
खुरंडा . पंचायत भवन में बुधवार को अचानक जमीन सर्वे कैंप लगाने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली. ग्रामीणों का कहना है कि पहले से 13 सितंबर को कैंप की तिथि निर्धारित की गयी थी, लेकिन अचानक बुधवार को कैंप लगाने से लोग समय पर कागजात लेकर नहीं पहुंच पाये. राजद नेता श्रीकांत यादव ने कहा कि ग्रामीणों को 13 सितंबर को कैंप लगने की जानकारी दी गयी थी. अचानक तिथि बदलने से लोग असमंजस में हैं. गोदैया गांव के जमशेद अंसारी ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के लगाए गए कैंप में कागजात उपलब्ध नहीं होने से काफी कम संख्या में लोग पहुंचे. उन्होंने कैंप पुनः लगाये जाने की अपील की. मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि जनता को 13 सितंबर को कागज जमा करने की सूचना दी गयी थी. अचानक बदलाव से लोग सवाल कर रहे हैं कि हम क्या जवाब दें. वहीं राजस्व कर्मचारी राम विभीषण यादव ने बताया कि आदेश के आधार पर तिथि बदली गयी है. यह महा अभियान 20 सितंबर तक चलेगा और प्रयास किया जाएगा कि खुरंडा में एक बार पुनः कैंप आयोजित हो, इसके लिए वरीय अधिकारियों से बात की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




