ePaper

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दी गयी दो लाख की राशि

Updated at : 16 Sep 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दी गयी दो लाख की राशि

बिहार ग्रामीण बैंक गादी विशनपुर शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम मैनीजोर निवासी स्व नरेश रविदास की पत्नी पूर्णिमा रविदास को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गयी.

विज्ञापन

जमुई. बिहार ग्रामीण बैंक गादी विशनपुर शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम मैनीजोर निवासी स्व नरेश रविदास की पत्नी पूर्णिमा रविदास को दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गयी. शाखा प्रबंधक निशु कुमार बर्णवाल ने बताया कि स्व नरेश रविदास ने अपने बचत खाते के माध्यम से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन कराया था. उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद नामांकित लाभार्थी पूर्णिमा रविदास को यह राशि उपलब्ध करायी गयी. उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी बचत खाता धारक को मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा करना होता है, जो सीधे खाते से कट जाता है. योजना का उद्देश्य आमजन को न्यूनतम प्रीमियम पर जीवन सुरक्षा उपलब्ध कराना है. शाखा प्रबंधक ने क्षेत्र के योग्य खाताधारकों से अपील की कि वे समय पर योजना में नामांकन कर अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन