ePaper

प्रमुख ने धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप

Updated at : 08 Jan 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख ने धान अधिप्राप्ति में गड़बड़ी का लगाया आरोप

प्रखंड में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को लेकर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने सवाल उठाये हैं.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह-चकाई . प्रखंड में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को लेकर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने सवाल उठाये हैं. प्रखंड प्रमुख ने प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अंगराज कुमार व प्रवीण कुमार को पत्र जारी कर धान खरीद में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है. साथ ही, दो दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है. प्रमुख ने जारी पत्र में कहा है कि विभाग द्वारा अवैध तरीके से धान की खरीद की जा रही है. उन्होंने कहा कि रैयत किसानों से 50 क्विंटल के स्थान पर 250 क्विंटल और गैर-रैयत से 10 क्विंटल के बजाय 100 क्विंटल की खरीद दिखाकर राशि की निकासी की जा रही है. पत्र में इस बात पर भी कड़ी नाराजगी जतायी गयी है कि सहकारिता पदाधिकारी पंचायत समिति की सामान्य बैठकों में उपस्थित नहीं होते और न ही जनप्रतिनिधियों को धान खरीद का ब्यौरा देते हैं. प्रमुख ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में हुई खरीद की पंचायतवार, गांव-टोला और खाता-खसरा सहित रैयत व गैर-रैयत किसानों की सूची 48 घंटे के भीतर कार्यालय में उपलब्ध कराएं. ऐसा न करने पर जिला और राज्य स्तरीय वरीय पदाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी गयी है. इसकी प्रतिलिपि बीडीओ चकाई को भी भेजी गई है. वहीं इस मामले पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अंगराज कुमार ने प्रमुख द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार ही रैयत किसानों से अधिकतम 250 क्विंटल और गैर-रैयत किसानों से 100 क्विंटल धान की खरीद का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि प्रमुख महोदया को जल्द ही किसानों की सूची उपलब्ध करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन