ePaper

जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, थाने में दिया आवेदन

Updated at : 08 Jan 2026 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट का आरोप, थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

झाझा . थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. गांव निवासी डब्लू यादव ने थाने में आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन में डब्लू यादव ने बताया कि मेरी केवाला जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं. आरोप है कि इसी को लेकर मनोज यादव, रामदेव यादव, इंद्रदेव यादव, काली यादव समेत कई लोग लगातार गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करते रहते हैं. गुरुवार को भी उक्त लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन