महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एडीएम ने दिये निर्देश

ट्रेनों में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा को लेकर सोमवार को जमुई एडीएम सहित अन्य पदाधिकारी झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे.
झाझा. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की घटना में 15 से अधिक लोगों की हुई मौत पर केंद्र की ओर से ट्रेनों में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा को लेकर सोमवार को जमुई एडीएम सहित अन्य पदाधिकारी झाझा रेलवे स्टेशन पहुंचे. इस दौरान एसडीआरएम सुभाषचंद्र मंडल, पीजीआरओ अनिल कुमार रमन, हेडक्वार्टर डीएसपी मो. आफ़ताब अहमद ने स्टेशन मास्टर रविकांत माथुरी , यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता,मुख्य टिकट संग्राहक यशवंत कुमार के साथ एसएस कार्यालय में बैठक की. बैठक के दौरान एसएम को एडीआरएम ने सुरक्षा से जुड़ी कई तरह की जानकारी दी. एडीआरएम ने बताया कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अलग-अलग क्षेत्र से महाकुंभ में जा रहे हैं. जिसमें इस क्षेत्र से भी हजारों श्रद्धालुओं रवाना हो रहे हैं.झाझा स्टेशन पर उन श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ट्रेन में चढ़ने के दौरान न हो ,उसको लेकर एसएस, टीआई के साथ कई बिंदुओ पर चर्चा की गई .साथ ही साथ प्रयागराज जाने वाले कई ट्रेनों के स्टेशन पर आने से संबंधित जानकारी ली गई. एसएस ने बताया कि झाझा से जो लोग प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन से जा रहे हैं. उनलोगों के बीच प्रचार -प्रसार भी करवाया जा रहा है कि ट्रेन में अगर आरक्षण टिकट लेकर यात्रा करने वाले हैं, वे स्थिरता बनाये रखें. प्लेटफार्म पर वैसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए आरपीएफ, जीआरपी लगे हुए हैं. जो लोग साधारण टिकट लेकर प्रयागराज जा रहे हैं. वैसे श्रद्धालु अत्यधिक भीड़ वाले ट्रेनों में न चढ़ें. वे लोग अन्य दूसरे ट्रेनों का सहारा लें. इसके अलावे श्रद्धालुओं को चलती ट्रेन में नहीं चढ़ने के लिए भी कहा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










