मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप, एसपी से पीड़िता ने लगायी न्याय की गुहार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 23 Mar 2026 6:35 PM

विज्ञापन

सिकंदरा थाना क्षेत्र के जाखड़ा गांव में मारपीट और रंगदारी से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता नाजर खातून ने एसपी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच

विज्ञापन

-धारदार हथियार से हमला, पुत्र गंभीर; जेवर छीनने व फायरिंग कर रंगदारी मांगने का आरोप जमुई. सिकंदरा थाना क्षेत्र के जाखड़ा गांव में मारपीट और रंगदारी से जुड़ा एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता नाजर खातून ने एसपी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार, 1 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके पति रिजवान खान और पुत्र गुफरान खान मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने दोनों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में गुफरान खान के सिर पर तलवार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर जब वह और उनकी पुत्री सानिया खातून मौके पर पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस दौरान गले से करीब 17 ग्राम का सोने का चेन और कान की बाली छीन लेने का आरोप लगाया गया है. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी पूर्व से ही हर माह 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग करते थे. विरोध करने पर पिस्तौल के साथ हवाई फायरिंग कर भय का माहौल बनाया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी. घटना में घायल सभी लोगों का पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसप ने जांच शुरू करा दी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन