बुलडोजर चला घर तोड़ने के मामले का आरोपित गिरफ्तार
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 Mar 2026 11:01 PM
मारपीट के मामले में भी था नामजद, पुलिस ने भेजा जेल
सोनो. बिच्छागढ़ में 16 मार्च को बुलडोजर चलाकर घर व दुकान को तोड़ने के मामले के एक आरोपित को चरकापत्थर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह मारपीट मामले में भी आरोपित था. गिरफ्तार आरोपित की पहचान पंजिया निवासी उमेश यादव के रूप में हुई है. मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 16 मार्च को बिछागढ़ निवासी शुकर विश्वकर्मा ने उमेश यादव समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें आरोप था कि सभी ने मिलकर जेसीबी से उसके घर को क्षतिग्रस्त किया और विरोध करने पर मारपीट करते हुए रंगदारी की मांग की. उस वक्त दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इधर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उमेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










