ePaper

गरही थाने के चौकीदार पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप

Updated at : 24 Feb 2026 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
गरही थाने के चौकीदार पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप

बोझायत गांव निवासी देवाली यादव के पुत्र राजकुमार यादव ने गरही थाने में कार्यरत चौकीदार शीतल देव तुरी पर मारपीट, गाली-गलौज व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी को आवेदन दिया है.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड के गरही थाना क्षेत्र के बोझायत गांव निवासी देवाली यादव के पुत्र राजकुमार यादव ने गरही थाने में कार्यरत चौकीदार शीतल देव तुरी पर मारपीट, गाली-गलौज व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मंगलवार को एसपी को आवेदन दिया है. आवेदन में राजकुमार यादव ने बताया कि गांव के चौकीदार जमुना तुरी के पुत्र शीतल देव तुरी प्रतिदिन शराब के नशे में ग्रामीणों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करता है. 18 फरवरी की सुबह करीब सात बजे चौकीदार ने उनकी मां बेदमियों देवी पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया तथा एससी-एसटी मामले में फंसाने की धमकी दी गयी. राजकुमार यादव का आरोप है कि घटना के बाद गरही थाना में शिकायत की गयी, लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा केवल डांट-फटकार लगाकर मामला शांत करा दिया गया. इसके बावजूद चौकीदार का व्यवहार नहीं बदला और वह ग्रामीणों को लगातार धमकी देता रहा. पीड़ित ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की गयी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन