ट्रेन से गिरकर युवक घायल, रेफर

बीते शनिवार देर रात झाझा रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर खलासी मुहल्ला के समीप अप लाइन से गुजर रही सियालदह-बलिया एक्सप्रेस से गिरकर एक रेल यात्री बुरी तरह से घायल हो गया.
झाझा. बीते शनिवार देर रात झाझा रेलवे स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर खलासी मुहल्ला के समीप अप लाइन से गुजर रही सियालदह-बलिया एक्सप्रेस से गिरकर एक रेल यात्री बुरी तरह से घायल हो गया. रात्रि में रेल लाइन के किनारे घायलावस्था में देख स्थानीय लोगों इसकी सूचना जीआरपी व आरपीएफ को दिया. सूचना पाकर पहुंचे आरपीएफ अधिकारी ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में भर्ती कराया. स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान हाजीपुर मोहदिया नगर निवासी 22 वर्षीय अयान अली के रूप में हुई है. वह कोलकाता से अपने घर जा रहा था, लेकिन अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस चालक के हड़ताल पर रहने के कारण चिकित्सक के द्वारा ऑटो से उसे जमुई भेजा गया. जीआरपी थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




