पिपराडीह निवासी युवक ने पटना में की आत्महत्या

शहर स्थित पिपराडीह मोहल्ला निवासी व्यवसायी रमेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र ओम सिंह ने बीते मंगलवार को पटना स्थित रूपसपुर विश्वसरैया नगर मोड़ के समीप किराए के मकान में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली.
झाझा. शहर स्थित पिपराडीह मोहल्ला निवासी व्यवसायी रमेश सिंह का 20 वर्षीय पुत्र ओम सिंह ने बीते मंगलवार को पटना स्थित रूपसपुर विश्वसरैया नगर मोड़ के समीप किराए के मकान में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना झाझा स्थित परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया. मृतक ओम रमेश सिंह का इकलौता पुत्र था. इसे लेकर मृतक का चचेरा भाई पवन सिंह ने बताया कि वह पटना में हमलोगों के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था. उसका अंतिम परीक्षा इसी माह 27 को थी. बीते सोमवार रात हमलोग सभी खाना खाये और अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. बीती मंगलवार देर सुबह तक जब उसका कमरा नहीं खुला तो हमलोगों ने पहले बाहर से आवाज दिया. आवाज देने के बाद भी जब नहीं खोला तो खिड़की से झांक कर देखा तो कुछ दिखाई नहीं दिया. तभी हमलोगों ने दरवाजा तोड़ दिया. अंदर देखें कि वह पंखे से लटका हुआ है. तभी हमलोगों ने झाझा स्थित परिजन व स्थानीय पुलिस को भी सूचना दिया. इधर, पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व नगर अध्यक्ष संजय सिन्हा समेत कई लोगों ने दुख के इस घड़ी में ढांढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




