ePaper

मलयपुर अस्पताल की ओपीडी में लापरवाही, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी

Updated at : 14 Sep 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
मलयपुर अस्पताल की ओपीडी में लापरवाही, दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी

प्रखंड स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मलयपुर में ओपीडी संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरता गया है.

विज्ञापन

समय पर ओपीडी शुरू नहीं करने व मरीजों की अनदेखी का मामला, शो-कॉज नोटिस के बाद भी नहीं मिला जवाब बरहट. प्रखंड स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मलयपुर में ओपीडी संचालन में घोर लापरवाही बरते जाने के मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरता गया है. मरीजों की लगातार शिकायतों के बाद डीएम के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य प्रबंधक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. जांच में पाया गया कि चिकित्सक समय पर ओपीडी नहीं कर रहे थे और मरीजों के पहुंचने से पहले ही ओपीडी बंद कर दे रहे थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ विवेक कुमार सिंह ने डॉ बिनोद कुमार शर्मा और डॉ रेखा कुमारी से पत्रांक संख्या 119 के तहत 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था. निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी दोनों चिकित्सक की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है. इसके बाद जिला चिकित्सा प्रबंधक के निर्देश पर दोनों डॉक्टरों को रिमाइंडर लेटर जारी किया गया है. प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ सिंह ने बताया कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और मरीजों की सेवा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भेज दी गयी है और जवाब नहीं मिलने की स्थिति में शो-कॉज नोटिस से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की जा सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में ओपीडी की नियमितता सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था और कड़ी की जाएगी, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन