ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

राजकीय रेल पुलिस ने झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के सती घाट के समीप रेलवे ट्रेक से रविवार अहले सुबह एक युवक का शव बरामद किया.
झाझा. राजकीय रेल पुलिस ने झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के सती घाट के समीप रेलवे ट्रेक से रविवार अहले सुबह एक युवक का शव बरामद किया. मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर शव की पहचान बटिया थाना क्षेत्र के बटिया गांव निवासी बीरेंद्र बरनबाल का 22 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की सूचना परिजन को दी. सूचना पाकर परिजन स्टेशन पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया. परिजनों ने बताया कि वह कपड़ा व्यवसायी था. अपने दुकान के लिए बीते 12 सितंबर को वह कोलकाता कपड़ा खरीदारी करने के लिए गया था. लगातार परिजनों से बात भी हो रही थी. वह बीते शनिवार को गरीबरथ एक्सप्रेस से अपने घर लौट रहा था. तभी झाझा स्टेशन से एक किलोमीटर पहले यह घटना हुई है. थानाध्यक्ष बृंद कुमार ने बताया कि अंत्यपरीक्षण कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




