ePaper

भूमिहीनों को वासगीत पर्चा व आवास दिलाने को लेकर निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

Updated at : 18 Sep 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
भूमिहीनों को वासगीत पर्चा व आवास दिलाने को लेकर निकाला जुलूस, किया प्रदर्शन

जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दर्जनों भूमिहीन परिवारों ने भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दिलाने व आवास दिलाने को लेकर एक जुलूस निकाला व प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

झाझा . जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दर्जनों भूमिहीन परिवारों ने भूमिहीनों को वासगीत पर्चा दिलाने व आवास दिलाने को लेकर एक जुलूस निकाला व प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया. रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच से जुलूस निकालकर मुख्य बाजार, दुर्गा मंदिर चौक, गांधी चौक, फाड़ी चौक, बस स्टैंड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. जहां उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक विनोद यादव ने कहा कि भूमिहीनों को वासगीत पर्चा के साथ आवास दिया जाए ताकि उन्हें रहने में सुविधा हो सके. उन्होंने कहा कि प्लास्टिक डालकर झोपड़ी बनाकर एक ही घर में सास-ससुर, बेटा-बहू, बाल-बच्चों के साथ रह रहा है, जो ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्षों पहले आवास मिला है. लेकिन सभी जर्जर अवस्था में है. कई गिर चुका है. कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. उन्होंने क्षेत्र में सर्वे के नाम पर लूट- खसोट समेत अन्य मांगों पर भी अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा. मौके पर रवि किशन, संतोष कुशवाहा ,श्याम सुंदर गुप्ता, कविता देवी, सोनी देवी, पार्वती देवी, पिंटू मालाकार, राखी देवी, सरस्वती देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन