बिहार दिवस पर निकलेगी प्रभातफेरी, स्कूलों को निर्देश जारी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 16 Mar 2026 8:31 PM
आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले में प्रभात फेरी निकाली जायेगी.
जमुई . आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर जिले में प्रभात फेरी निकाली जायेगी. इसे लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा) नितेश कुमार ने मुख्यालय स्थित सात विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिये हैं. जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को सुबह 7:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें स्कूली बच्चे भाग लेंगे. प्रभात फेरी श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम, जमुई से शुरू होकर अंबेडकर चौक, रजिस्ट्री कचहरी होते हुए डीडीसी आवास मार्ग से पुनः स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी. डीपीओ ने प्लस टू एसएस बालिका उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय जमुई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महाराजगंज, राष्ट्रीय बुनियादी विद्यालय तथा पीडी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि प्रभात फेरी के लिए बच्चों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. निर्देश के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से कक्षा छह एवं उससे ऊपर के विद्यार्थियों को प्रभात फेरी में शामिल किया जाएगा. साथ ही कम से कम दो शिक्षक निर्धारित समय से 10 मिनट पहले बच्चों के साथ उपस्थित रहेंगे. यदि विद्यालय से छात्राएं शामिल होंगी तो उनके साथ एक महिला शिक्षिका की उपस्थिति अनिवार्य होगी. डीपीओ ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










