ePaper

सोनपे परिसर में 17 जनवरी को लगेगा जाॅब कैंप

Updated at : 08 Jan 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपे परिसर में 17 जनवरी को लगेगा जाॅब कैंप

आगामी 17 जनवरी को संयुक्त श्रम भवन सोनपे परिसर में जाॅब कैंप का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

जमुई. आगामी 17 जनवरी को संयुक्त श्रम भवन सोनपे परिसर में जाॅब कैंप का आयोजन किया जायेगा. यह कैंप सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने कहा कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग व जिला नियोजनालय द्वारा 17 जनवरी को श्रम भवन परिसर में आयोजित जाॅब कैंप में इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय में भाग लेकर आवेदन कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं. जाब कैंप में भाग लेने को लेकर इच्छुक आवेदक कार्यालय में आकर एनसीएस पोर्टल पर निबंध अवश्य करा लेंगे. इस दौरान स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 25 एसफओ फाइनेंस कर्मी की नियुक्ति किया जायेगा. इसके आयु सीमा 18 से 30 साल व योग्यता 10 वीं एवं 12 वीं है. मासिक वेतन साढ़े 12 हजार से प्रारंभ किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन