मंझवे गांव पहुंचा हाथियों का झुंड, खेतों में मचाया उत्पात

Updated at : 17 Mar 2026 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
मंझवे गांव पहुंचा हाथियों का झुंड, खेतों में मचाया उत्पात

टाउन थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंच गया है. हाथियों का झुंड मंगलवार को टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव पहुंच गया.

विज्ञापन

जमुई. टाउन थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुंच गया है. हाथियों का झुंड मंगलवार को टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव पहुंच गया. इस दौरान हाथियों के झुंड ने खेतों में लगी गेहूं की फसल को रौंद दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ. अचानक हाथियों के गांव के समीप पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. हाथियों के झुंड को देखकर कई ग्रामीण खेतों और घरों की ओर भागने लगे. इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा हाथियों को भगाने के प्रयास किया गया. तेज धूप और गर्मी के कारण हाथियों का झुंड मंझवे गांव स्थित आम के बगीचे में घंटों खड़ी रही. स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई. इधर हाथियों के झुंड की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मंझवे गांव पहुंच लोगों से हाथियों के झुंड से दूर रहने की अपील करते दिखे. वन विभाग द्वारा बताया गया कि हाथियों का यह झुंड झारखंड के गिरिडीह इलाके से भटककर जमुई पहुंचा है. झुंड में एक हाथी का बच्चा भी शामिल है, जो तेज गर्मी के कारण दिन के समय ज्यादा दूरी तय नहीं कर पाता है. वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस मोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर मंझवे गांव में मजिस्ट्रेट के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों में हाथियों के कारण दहशत का माहौल बना हुआ है. बताते चलें कि बीते कई माह से झारखंड राज्य के गिरिडीह से 25-30 की संख्या में हाथियों का एक झुंड भटककर जमुई में प्रवेश कर गया है. हाथियों का झुंड पहले चकाई प्रखंड क्षेत्र में नुकसान पहुंचाते हुये रविवार को अड़सार, ईकेरिया, खड़सारी में गांव में किसानों के फसल को नष्ट करते हुए लखीसराय जिले के हलसी गांव पहुंचा था. इसके उपरांत मंगलवार को एक बार फिर हाथियों का झुंड जमुई पहुंच गया है. जिसे वन विभाग की टीम द्वारा वापस गिरीडीह के जंगली क्षेत्र में भेजने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन