डायन का आरोप लगा मारपीट का मामला दर्ज
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :02 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के छापा गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर सास पर डायन का आरोप लगाकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
झाझा. थाना क्षेत्र के छापा गांव की एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर सास पर डायन का आरोप लगाकर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाना में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि गांव के राजकुमार यादव, पप्पू यादव समेत कई लोग हरवे-हथियार के साथ आये और डायन का आरोप लगा मेरी सास का बाल कैंची से काटने का प्रयास करने लगे. मैं बचाने गयी तो उन लोगों ने दोनों के साथ मारपीट की. इसे लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










