मकान बनाने के लिए 84 भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि का पर्चा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2024 9:12 PM
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में जमुई जिला के सभी अंचलों अंतर्गत 84 लाभुकों के बीच अभियान बसेरा-2 के तहत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जमुई. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में जमुई जिला के सभी अंचलों अंतर्गत 84 लाभुकों के बीच अभियान बसेरा-2 के तहत पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने महिलाओं के बीच पर्चा का वितरण किया. डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार हमारे जिले में भूमिहीन परिवारों का सर्वे कराया गया है. पूर्व में कुल 108 भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया गया हैं और आज 84 भूमिहीन लाभुकों के बीच मकान बनाने के लिए भूमि का पर्चा दिया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान बसेरा-2 राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं. भूमिहीन परिवारों को भूमि की उपलब्धता नहीं होने के कारण राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं उठा पाते है. जिलाधिकारी ने कहा कि आज 84 भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया गया है. इससे आने वाले समय में यह परिवार राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे. शेष बचे लाभार्थियों को शीघ्र ही भूमि का पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा. मौके पर अपर समाहर्ता जमुई, उप विकास आयुक्त जमुई, अनुमंडल पदाधिकारी जमुई, जिला परिवहन पदाधिकारी जमुई, सभी अंचलों के अंचल अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










