ePaper

सेमेस्टर 4 की परीक्षा के अंतिम दिन 8 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Updated at : 20 Sep 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
सेमेस्टर 4 की परीक्षा के अंतिम दिन  8 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

मुंगेर विश्विद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित यूजी, सीबीएससी सेमेस्टर फोर 2023-27 के परीक्षा में शनिवार को पीपीवाई कॉलेज में दोनों पाली मिलाकर 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

विज्ञापन

चकाई. मुंगेर विश्विद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित यूजी, सीबीएससी सेमेस्टर फोर 2023-27 के परीक्षा में शनिवार को पीपीवाई कॉलेज में दोनों पाली मिलाकर 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हुई. पहली पाली में जहां 175 परीक्षार्थियों में से 171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 433 में से 429 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 4 अनुपस्थित रहे. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. ये जानकारी पीपी वाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, शरदेंदू शेखर, विजय कुमार, करमचंद्र किस्कू, अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव, राधिका कुमारी, लाडली राज, भरत भूषण, शिव शक्ति, रोहित कुमार यादव, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी, प्रियंका मरांडी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, नरेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, मनोज कुमार, राजकुमार यादव, श्यामनंदन प्रसाद, बिंदेश्वरी यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन