Jamui News : सितंबर में खनन विभाग ने की 79 छापेमारी, वसूले गये 36 लाख रुपये
Updated at : 03 Oct 2024 9:06 PM (IST)
विज्ञापन

खनन विभाग अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार कर रहा कार्रवाई
विज्ञापन
जमुई.
जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसे लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा द्वारा बीते दिनों स्पष्ट निर्देश दिया गया था. इसके बाद पिछले सितंबर महीने में जिले भर में कुल 79 छापेमारी की गयी. डीएम ने बताया कि सितंबर माह में खनन टीम द्वारा कुल 79 छापामारी, 7 प्राथमिकी व 2 गिरफ्तारी की गयी. उन्होंने बताया कि इस दौरान अवैध खनन तथा परिवहन में प्रयुक्त कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया है. डीएम ने बताया कि इस माह में अब तक कुल 36.15 लाख रुपये दंड की राशि वसूल की गयी है. जिले के सभी बालू भंडारणों की सघन जांच की जा रही है, अभी तक कुल 9 बालू भंडारणों की जांच ड्रोन के माध्यम से करवाई गयी है तथा बालू भंडारणों में विसंगति पाये जाने पर कुल 16 लाख 54 जार 690 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया है. डीएम ने कहा कि बालू के शेष भंडारणों की सघन जांच तथा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




