पुलिस ने माओवादियों के ट्रेनिंग सेंटर को ध्वस्त किया

जमुई : बिहार के जमुई जिले के बरहट थानांतर्गत कुमरटारी गांव के समीप जंगली क्षेत्र में पुलिस ने आज तड़के माओवादियों के एक प्रशिक्षण शिविर को ध्वस्त कर दिया. जमुई जिले में विगत दो दिनों से माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक अभियान डी.एन. पांडेय ने […]
जमुई : बिहार के जमुई जिले के बरहट थानांतर्गत कुमरटारी गांव के समीप जंगली क्षेत्र में पुलिस ने आज तड़के माओवादियों के एक प्रशिक्षण शिविर को ध्वस्त कर दिया. जमुई जिले में विगत दो दिनों से माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक अभियान डी.एन. पांडेय ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के उक्त शिविर से पुलिस ने दो संदूक बरामद किए हैं जिसमें पुलिस वर्दी, बेल्ट, जूता, नक्सली साहित्य के अलावे मैगजीन, गोली रखने वाला बेल्ट तथा दवा आदि बरामद किये गए.
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के साथ की गयी इस संयुक्त छापेमारी की भनक मिलते ही माओवादी उक्त शिविर को छोड़कर फरार हो गये. माओवादियों के इस ट्रेनिंग सेंटर को ध्वस्त करने के बाद पुलिस इसे बड़ी सफलता मानकर चल रही है. पुलिस ने अपने अभियान को सफल भी बताया है और इस अभियान की सफलता के लिए इस टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को वरीय अधिकारी ने शाबसी प्रदान की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




