सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत

रविवार की देर रात्रि को अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 28 वर्षीय युवक सिंटू चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
चंद्रमंडीह. चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरौन पंचायत के चिलखारी गांव के समीप रविवार की देर रात्रि को अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 28 वर्षीय युवक सिंटू चौधरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक सरौन पंचायत अंतर्गत चरघरा गांव निवासी अवध चौधरी का पुत्र है. स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सिंटू किसी कार्य से घर से कहीं गया हुआ था. देर रात को घर लौटने के दौरान चिलखारी गांव के समीप सड़क पार करने के क्रम में वह किसी वाहन की चपेट में आ गया. जिसके कारण घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनांक मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन सहित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर अंतःपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया. सड़क दुर्घटना में सिंटू की असामयिक निधन से स्वजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










