छापेमारी में 19.55 लीटर शराब बरामद, दो धंधेबाज गिरफ्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार उत्पाद पुलिस की कार्रवाई सामने आ रही है.
सोनो . आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार उत्पाद पुलिस की कार्रवाई सामने आ रही है. इसी क्रम में सोमवार रात उत्पाद विभाग की टीम ने सोनो इलाके में छापेमारी कर एक महिला व एक पुरुष धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरान दोनों के पास से कुल 19.55 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. हालांकि एक अन्य धंधेबाज मौके से फरार हो गया. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि यह छापेमारी अभियान विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर चलाया जा रहा है. सूचना मिली कि सोनो थाना क्षेत्र में शराब बेची जा रही है. इसके बाद कार्रवाई में सोनो वार्ड संख्या 13 निवासी सूर्य नारायण तमोली व वार्ड संख्या 07 निवासी मुकेश राय की पत्नी सोनी कुमारी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मुकेश राय और सोनी कुमारी दोनों पति-पत्नी मिलकर शराब बेचते थे. छापेमारी के दौरान मुकेश राय मौके से फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि शराब माफियाओं की धर-पकड़ के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी. टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी हालत में शराब की अवैध बिक्री और भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




