ePaper

दो पिकअप वाहन पर लदे 14 पशुओं को किया जब्त

Updated at : 03 Jun 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
दो पिकअप वाहन पर लदे 14 पशुओं को किया जब्त

दो पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

चकाई. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चकाई थाना के मेहसा पत्थर मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान जमुई की ओर से 14 पशुओं को लोडकर आ रहे दो पिकअप वाहन से जब्त किया. वहीं पुलिस को देख कर भाग रहे दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान नागेंद्र यादव पेसर लालजी यादव साकिन नाढ़ी थाना सहाऱ जिला भोजपुर, सगीर कुरैशी पेसर जमीन कुरैशी साकिन भोजपुर थाना डुमराव जिला बक्सर के रूप में की गयी. वहीं पुलिस ने दोनों पिकअप वाहन से 5 भैंस, तीन भैंस का बच्चा एवं 6 गाय को जब्त कर निजी गौशाला मालिक व चकाई के गोला गांव निवासी प्रमोद पासवान पेसर रमेश पासवान को रखरखाव के लिए जिम्मानामा पर दे दिया. पुलिस दोनों पिकअप वाहन को जब्त कर चकाई थाना ले गयी. दोनों पशु तस्करों के विरुद्ध पशु अत्याचार अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनको जेल भेज दिया गया है. वहीं अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि पशु तस्करों के पास जब्त पशु की खरीद बिक्री संबंधित कोई वैध कागजात नहीं था. इस अभियान में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार एवं थाना के कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन