अवैध लॉटरी कारोबार का खुलासा, लाखों रुपये नकद के साथ लॉटरी टिकट बरामद

Updated at : 23 Jul 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध लॉटरी कारोबार का खुलासा, लाखों रुपये नकद के साथ लॉटरी टिकट बरामद

जमुई : सदर थाना इलाके के महाराजगंज तथा कृष्णपट्टी इलाके में सोमवार संध्या पुलिस ने लॉटरी के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट व लाखों रुपये कैश बरामद किया है. इसे लेकर सोमवार संध्या पांच बजे के करीब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व […]

विज्ञापन

जमुई : सदर थाना इलाके के महाराजगंज तथा कृष्णपट्टी इलाके में सोमवार संध्या पुलिस ने लॉटरी के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट व लाखों रुपये कैश बरामद किया है. इसे लेकर सोमवार संध्या पांच बजे के करीब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गयी.

इस दौरान सर्वप्रथम महाराजगंज इलाके स्थित दुर्गा पुस्तक भंडार तथा रूपेश ज्वेलर्स में छापेमारी की गयी. यहां से बड़ी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट, डायरी तथा अन्य कागजात बरामद किया गया. इसके अलावे कृष्णपट्टी इलाके के एक घर से भी लाखों रुपये नकद तथा लॉटरी टिकट बरामद किया गया है.
इस बाबत एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि इस तरह के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी. इसलिए इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है. छपेमारी दल में खैरा थानाध्यक्ष सुदर्शन राम, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन