ईंट से कूचकर व धारदार हथियार से प्रहार कर युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

जमुई : नगर थाने के आजाद नगर मुहल्ला निवासी मो. निजाम के पुत्र सिकंदर खान की शनिवार की दोपहर धारदार हथियार से प्रहार कर तथा ईंट से कूचकर अमरथ में हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को अमरथ गांव स्थित मो अनवर के घर के एक बंद कमरे से बरामद किया है. बताया जाता […]

विज्ञापन

जमुई : नगर थाने के आजाद नगर मुहल्ला निवासी मो. निजाम के पुत्र सिकंदर खान की शनिवार की दोपहर धारदार हथियार से प्रहार कर तथा ईंट से कूचकर अमरथ में हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को अमरथ गांव स्थित मो अनवर के घर के एक बंद कमरे से बरामद किया है. बताया जाता है कि किसी ने फोन कर सिकंदर खान को अपने घर बुलाया था. दोपहर बाद सिकंदर खान बाइक से अमरथ गया था. मृतक के परिजनों ने बताया कि हमें सूचना मिली कि अमरथ गांव में सिकंदर का किसी से लड़ाई हो रही है.

जब हमलोगों ने पहुंच कर छानबीन की तो देखा कि एक कमरे में सिकंदर लहूलुहान जमीन पर पड़ा हुआ है. इसके अलावा मृतक के परिजन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. घटना को लेकर देर शाम तक सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ा हुआ था. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजय विश्वास ने बताया कि सिकंदर का शव अमरथ निवासी मो अनवर के घर से बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष श्री विश्वास ने बताया कि परिजनों ने अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन