जमुई : विस्फोटक के साथ तीन नक्सली धराये
जमुई : सोनो थाना क्षेत्र के करमटिया जंगल से पुलिस ने रविवार को दो नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री, देसी पिस्टल व नक्सल लेटर हेड के साथ गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान भेलवा मोहनपुर निवासी जमुना यादव के पुत्र संजय यादव व झाझा थाने के माहपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष प्रेमनाथ यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव […]
जमुई : सोनो थाना क्षेत्र के करमटिया जंगल से पुलिस ने रविवार को दो नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री, देसी पिस्टल व नक्सल लेटर हेड के साथ गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान भेलवा मोहनपुर निवासी जमुना यादव के पुत्र संजय यादव व झाझा थाने के माहपुर निवासी पैक्स अध्यक्ष प्रेमनाथ यादव के पुत्र मुकेश कुमार यादव के रूप में कई गयी है.
थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि दोनों अपने साथियों के साथ करमटिया जंगल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठक करने आये थे. इधर मुंगेर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली बेगूसराय जिले के अकहा कुरहा निवासी कारू पासवान को गिरफ्तार कर लिया. एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि इस पर चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह व बेलदरिया गांवों के बीच विगत 25 मई की रात दो ट्रकों को जलाने का मामला दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










