प्रशासन के बुलडोजर के आगे आयी नगर परिषद चेयमैन की दुकान, तोड़ दी सीढ़ियां

Updated:
विज्ञापन

जमुई : शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. लोगों को सुविधा में बाधक बने अतिक्रमण पर जोर-शोर से कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के आगे जो भी बाधाएं आ रही है उसे हटायी जा रही है. मालूम हो कि बीते दिनों से शहर को अतिक्रमण […]

विज्ञापन

जमुई : शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. लोगों को सुविधा में बाधक बने अतिक्रमण पर जोर-शोर से कार्रवाई की जा रही है. कार्रवाई के आगे जो भी बाधाएं आ रही है उसे हटायी जा रही है. मालूम हो कि बीते दिनों से शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को अभियान के तहत शहर को सुंदर व लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर दिखी. जहां मंगलवार शाम को शहर के बोधवन तालाब का है.

जहां नगर परिषद चेयरमैन रेखा देवी के पति संतोष साह की मिठाई की दुकान की सिढ़ियाें को तोड़ दिया गया. हालांकि दिन में जब अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर परिषद की जेसीबी जब बोधवन तालाब की सड़क की ओर पहुंची तो कई दुकानों को हटा दी गयी, पर जैसे ही जेसीबी नगर परिषद के चेयमैन रेखा देवी के पति संतोष साह की मिठाई की दुकान पर पहुंची, तो जेसीबी रुक गयी और दूसरी ओर कूच कर गयी. नगर परिषद के इस दोहरे रवैये लोगों में खासा रोष देखा गया. लोगों के इस रोष देर शाम चेयरमैन के पति की मिठाई दुकान की सिढ़ियां तोड़ दी गयी.

दिन में दुकान पहुंचते ही जेसीबी रुक गयी थी
मंगलवार को भी नगर परिषद के द्वारा बड़े जोर शोर से मुख्यालय में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में बोधवन तालाब के इलाके में दुकानों के आगे की जगह को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा था. इसके बाद जेसीबी चेयरमैन के पति की दुकान के आगे पहुंचते ही रुक गयी और वहां से आगे की ओर कूच कर गया. इस दौरान चेयरमैन की पति की दुकान की दायीं और बायीं ओर की जमीन को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया. परंतु उस दुकान के आगे बनी सीढ़ी को छुआ तक नहीं. नप के दोहरा रवैया से लोगों में रोष देखा गया. इसकी शिकायत वरीय अधिकारी तक पहुंची और शाम में कार्रवाई हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन