नो इंट्री व्यवस्था को सुचारु रखने को ले अधिकारियों ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन

जमुई : नगर क्षेत्र के कचहरी चौक से लेकर खैरा मोड़ तक नो इंट्री व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी लखिंद्र पासवान की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. मौके पर कचहरी चौक से लेकर खैरा मोड़ तक दोपहिया वाहन के जाने और खैरा मोड़ से कचहरी […]

विज्ञापन
जमुई : नगर क्षेत्र के कचहरी चौक से लेकर खैरा मोड़ तक नो इंट्री व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी लखिंद्र पासवान की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बुद्धिजीवियों की बैठक हुई. मौके पर कचहरी चौक से लेकर खैरा मोड़ तक दोपहिया वाहन के जाने और खैरा मोड़ से कचहरी चौक तक चारपहिया वाहन के एक तरफ से होकर आने की व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू रखने का निर्णय लिया गया. साथ ही अपने चार पहिया वाहन से न्यायालय आने और जाने वाले अधिवक्ता को नगर परिषद की ओर से कार पास देने का भी निर्णय लिया गया. नगर क्षेत्र में 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए प्रचार-प्रसार करने और प्रचार प्रसार के
पश्चात इसका इस्तेमाल करने वाले दुकानदार या किसी भी व्यक्ति पर 500 रुपया जुर्माना करने का निर्णय लिया गया. ईद को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के सभी वार्ड में नगर पार्षद, पूर्व नगर परिषद और नगर परिषद का चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी के साथ शांति समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने और किसी भी प्रकार का उपद्रव करने का प्रयास करने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने का निर्णय लिया गया. मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान, अंचलाधिकारी संजय सिंह ,थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास, जिला विधिक संघ अध्यक्ष शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय, महासचिव सकलदेव यादव, अलका सिंह, बिहार स्टेट ऑटो चालक संघ के जिला सचिव भरत मंडल जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ सुनील केशरी,सचिव शंकर साह के अलावे समाजसेवी महेंद्र चौधरी,अशोक कुमार,कुणाल सिंह रविनंदन प्रसाद सरयू पासवान के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन