पंखे से लटका मिला जदयू प्रदेश महासचिव की पत्नी का शव

Updated:
विज्ञापन

गिद्धौर (जमुई) : पुलिस थाना क्षेत्र के पतसंडा गांव निवासी सह जदयू प्रदेश महासचिव सह पार्टी प्रवक्ता प्रगति मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ है. खुशबू कुमारी का शव प्रगति मेहता के पैतृक आवास स्थित एक कमरा में पंखा से लटकता हुआ पाया गया है. घटना के बाबत पूछे जाने […]

विज्ञापन

गिद्धौर (जमुई) : पुलिस थाना क्षेत्र के पतसंडा गांव निवासी सह जदयू प्रदेश महासचिव सह पार्टी प्रवक्ता प्रगति मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी का शव बुधवार सुबह बरामद हुआ है. खुशबू कुमारी का शव प्रगति मेहता के पैतृक आवास स्थित एक कमरा में पंखा से लटकता हुआ पाया गया है. घटना के बाबत पूछे जाने पर जदयू नेता प्रगति मेहता ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने डेढ़ वर्षीया बच्ची के साथ कमरे में सोये थे. रात में खुशबू कब दूसरे कमरे में चली गयी, मुझे कुछ भी पता नहीं चल सका. सुबह जब नींद खुली, तो देखा कि खुशबू का शव दूसरे कमरा में पंखे से लटक रहा है.

जानकारी के अनुसार प्रगति मेहता की शादी चार साल पहले समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर निवासी अरुण मेहता की पुत्री के साथ हुई थी. खुशबू कुछ दिन पहले ही अपने मायके से ससुराल गिद्धौर आयी थी. एक हिंदी दैनिक अखबार से पत्रकारिता से अपने कैरियर की शुरुआत करनेवाले प्रगति मेहता लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े रहे. पिछले लोकसभा चुनाव में राजद ने उन्हें मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. कुछ ही महीना पहले उन्होंने राजद को छोड़कर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं.

पंखे से लटका
खुशबू के परिजन कोलकाता में रहते हैं उन्हें घटना की जानकारी दी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उनके शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गयी है. इस बाबत पूछे जाने पर गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज कर छानबीन कर रही है.
चार साल पहले समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर निवासी अरुण मेहता की पुत्री खुशबू के साथ प्रगति मेहता का विवाह हुआ था
कुछ दिन पहले ही खुशबू मायके से गिद्धौर आयी थी
पिछले लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा से राजद की टिकट पर लड़े थे चुनाव
– कुछ महीना पूर्व राजद छोड़ जदयू का ली सदस्यता
फोटो 3 घटना स्थल पर पड़ा खुशबू का शव, 3 ए घटना से आहत जदयू प्रदेश महासचिव प्रगति मेहता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन