नक्सली वारदात के कई मामलों को निबटाने में पुलिस विफल
जमुई : जमुई जिले के वनाच्छादित होने तथा भौगोलिक दृष्टिकोण से इस के विषम होने के कारण जिले में नक्सल वारदात का इतिहास बहुत पुराना है तथा जमुई के कुछ चिन्हित थाना में लगातार नक्सल वारदात की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहता है. देखा जाये तो पुलिस नक्सल घटनाओं के बाद मामला तो दर्ज […]
जमुई : जमुई जिले के वनाच्छादित होने तथा भौगोलिक दृष्टिकोण से इस के विषम होने के कारण जिले में नक्सल वारदात का इतिहास बहुत पुराना है तथा जमुई के कुछ चिन्हित थाना में लगातार नक्सल वारदात की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहता है. देखा जाये तो पुलिस नक्सल घटनाओं के बाद मामला तो दर्ज करती है.
परंतु उन मामलों में पुलिस को बहुत कुछ सफलता हासिल नहीं हो पाता है. बात करें जिले के लक्ष्मीपुर थाना की तो यहां दर्ज हुए नक्सल मामलों में से 27 मामलों का निष्पादन आज तक नहीं किया जा सका है और यह आज भी लंबित है. इसमें अपहरण, फिरौती, हत्या, पुलिस बल पर जानलेवा हमला फायरिंग सहित कई अन्य मामला दर्ज है. इसके अलावा उक्त थाना में नक्सली मोबाइल टावर और पॉश मशीन आदि को भी निशाना बनाते रहे हैं व उसे कई मर्तबा उसे आग के हवाले भी किया है. परंतु आज तक उन सभी मामलों में किसी का निष्पादन नहीं हो सका है. इस कारण अभी भी उक्त थाना में नक्सल वारदात से संबंधित 27 मामले लंबित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










