जमुई के अपराधी नरेश की गोली मार हत्या

Updated:
विज्ञापन

कौआकोल(नवादा)/जमुई : कौआकोल थाना क्षेत्र के रुपौ ओपी के बेनीपुर गांव के पास कोड़वाडीह पहाड़ के नीचे से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना के रहनेवाले नरेश यादव के रूप में की गयी है. नरेश यादव की अपराधियों ने सिर […]

विज्ञापन

कौआकोल(नवादा)/जमुई : कौआकोल थाना क्षेत्र के रुपौ ओपी के बेनीपुर गांव के पास कोड़वाडीह पहाड़ के नीचे से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया. मृतक की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के भलुआना के रहनेवाले नरेश यादव के रूप में की गयी है. नरेश यादव की अपराधियों ने सिर में गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस व गांव के लोगों के अनुसार मृतक का अापराधिक रिकाॅर्ड रहा है. उस पर जमुई जिले के चंद्रदीप थाना, नवादा जिले के रुपौ एवं कौआकोल थाने में आधा दर्जन से अधिक हत्या, रंगदारी, मारपीट, वसूली, लूटपाट व शराब के मामले दर्ज हैं.

बताया जा रहा है कि अपराधी नरेश यादव की सांठगांठ बेनीपुर गांव के ही एक अन्य अपराधी चंदन यादव के साथ थी. दोनों एक ही गिरोह में काम करते थे. दोनों ने रुपौ व कौआकोल थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में शराब का धंधा जोरों से चला रखा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदन और नरेश में रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में नरेश की हत्या की गयी है. बहरहाल पुलिस ने मृतक के

जमुई के अपराधी…
शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य रुपौ थाना नहीं पहुंचा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सुमन ने बताया कि मृतक के शव को लेने के लिए अब तक कोई परिजन नहीं आया है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है.
नवादा और जमुई के कई थानाें में उसपर दर्ज हैं आपराधिक मामले
नवादा के कौआकोल के बेनीपुर गांव के पास बरामद हुआ शव
मृतक के शव को लेने के लिए नहीं आया कोई परिजन
इधर पंचायत सचिव पर जानलेवा हमला
अपराधी मारना चाहते थे उरैन के पंचायत सचिव को गोली लगी पश्चिम सलेमपुर पंचायत सचिव को
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन