टीबी मरीजों को समुचित भोजन के लिए मिलेंगे पांच हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिला में यक्ष्मा के मरीज को सरकार द्वारा समुचित भोजन के नाम पर पांच हजार रुपया की राशि दिया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए संचारी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि इसे लेकर मरीज को अस्पताल में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. उन्होंने बताया कि सामान्यतया यह बीमारी उचित खानपान के अभाव […]

विज्ञापन
जमुई : जिला में यक्ष्मा के मरीज को सरकार द्वारा समुचित भोजन के नाम पर पांच हजार रुपया की राशि दिया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए संचारी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि इसे लेकर मरीज को अस्पताल में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा.
उन्होंने बताया कि सामान्यतया यह बीमारी उचित खानपान के अभाव से ही होता है. इसलिए सरकार द्वारा यक्ष्मा के मरीज को समुचित खानपान को लेकर उसके खाता में यह राशि भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था सरकारी व निजी क्लिनिक में इलाज करा रहे मरीज को भी दिया जायेगा.
बशर्ते उसका पंजीकरण सरकारी अस्पताल में किया होना चाहिए. बताते चलें की वर्तमान में जिला में इस बीमारी के लगभग पांच हजार मरीज है. इसका इलाज जिला के विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पताल में किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन