अफीम की खेती पर लगाएं रोक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई के डीआइजी ने वीसी के जरिये डीएम को दिया निर्देश जमुई : राज्य सरकार के आर्थिक अपराध इकाई के डीआइजी आइएस गंगवार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर और पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को अफीम की खेती पर रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां […]
विज्ञापन
आर्थिक अपराध इकाई के डीआइजी ने वीसी के जरिये डीएम को दिया निर्देश
जमुई : राज्य सरकार के आर्थिक अपराध इकाई के डीआइजी आइएस गंगवार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी डाॅ कौशल किशोर और पुलिस अधीक्षक जयंतकांत को अफीम की खेती पर रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जहां जहां अफीम की खेती होने की सूचना है उन उन जगहों पर पुलिस वल के सहयोग से उसे तुरंत नष्ट करें और इसकी सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखें.
साथ ही जानकारी देने वालों को इनाम भी दें. ताकि वे इसके बारे में सही सूचना समय समय पर उपलब्ध करा सकें. किसी भी कीमत पर अफीम की खेती को बढावा नहीं मिलना चाहिए.सरकार इस पर रोक लगाने के लिए पूर्णरुपेण सजग है और आपलोग भी सजग होकर इस दिशा में कार्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










