बाल विवाह को जड़ से समाप्त करना हम सबों की िजम्मेदारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीडीसी ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और कहा कि दहेज हमारे समाज में दानव की तरह है, जो हर वर्ष हजारों बेटियों को िनगलता जा रहा है. जमुई : उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा ने विगत दो अक्तूबर से राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे दहेज विरोधी और […]
विज्ञापन
डीडीसी ने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और कहा कि दहेज हमारे समाज में दानव की तरह है, जो हर वर्ष हजारों बेटियों को िनगलता जा रहा है.
जमुई : उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा ने विगत दो अक्तूबर से राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे दहेज विरोधी और बाल विवाह निषेध अभियान के तहत बुधवार को जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर समाहरणालय परिसर से रवाना किया. इस बाबत उप विकास आयुक्त श्री शर्मा ने बताया कि यह रथ आगामी सात अक्तूबर तक पूरे जिले के 10 प्रखंडों का भ्रमण करेगा और इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में इस रथ के माध्यम से तरह तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को दहेज विरोधी अभियान और बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूक किया जायेगा. इस दौरान कलाजत्था के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि बाल विवाह हमारे समाज में कोढ़ की तरह है और इसे खत्म करने के लिए भी हम सबों को सजग होना होगा. राज्य सरकार ने इसके खिलाफ पूरे राज्य स्तर पर व्यापक अभियान छेड़ा है. दहेज भी हमारे समाज में दानव की तरह है और प्रत्येक वर्ष हजारों बेटियों को दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दिया जाता है. इसलिए हम सबों को सरकार के इस अभियान को अपना भरपूर समर्थन देना चाहिए. क्योंकि इन दोनों का पूर्ण सफाया करने के लिए सबसे पहले समाज के लोगों को हर हाल में जागरूक होना होगा. क्योंकि जागरूकता के बिना इसका खात्मा संभव नहीं है. इसलिए इस बुराई को समाप्त करने के लिए हम सबों को सबसे पहले जागरूकता फैलानी होगी. क्योंकि जागरूकता के अभाव में लोग आज भी इस समस्या से जूझ रहे हैं. इसलिए हम सबों को इस बुराई से भी रूबरू कराना होगा. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी बीएन पांडेय, जिला समन्वयक, जल एवं स्वच्छता समिति सुधीर कुमार के अलावे दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










